78 वर्षीय तीतर सिंह 31 बार चुनाव हारने के बाद 32वीं बार लड़ रहे चुनाव
जयपुर, 7 नवंबर (आईएएनएस) यह कहानी है 78 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर तीतर सिंह की, जो अब तक 31 चुनाव हार चुके हैं। हालांकि, हर बार जमानत जब्त होने के बावजूद इस मनरेगा कर्मी का चुनाव लड़ने का जुनून कम नहीं हुआ और उन्होंने 32वीं बार श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया है।