भोपाल-मुंबई इंडिगो फ्लाइट के यात्री रात भर रहे परेशान

IANS | September 6, 2023 11:44 AM

 भोपाल, 6 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित राजा भोज हवाई अड्डे पर मंगलवार की रात को कई घंटे तक हंगामा चला। भोपाल से मुंबई की ओर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते उड़ान नहीं भर पाई। पूरी रात यात्री हवाई अड्डे पर जमे रहे, तब जाकर कुछ यात्रियों को अहमदाबाद और इंदौर के जरिए मुंबई भेजा गया।

माता-पिता के कटु संबंधों के कारण मां-बच्चे के रिश्ते को फिर से स्थापित करने के प्रयासों से इनकार का कोई आधार नहीं : दिल्ली हाईकोर्ट

IANS | September 5, 2023 7:07 PM

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने पारिवारिक अदालत के आदेश को खारिज करते हुए कहा है कि माता-पिता के बीच कटु संबंध, एफआईआर दर्ज किए जाने या गंभीर आरोप के बावजूद मां और उसके नाबालिग बच्‍चे के बीच रिश्‍ते को फिर से स्थापित करने के प्रयासों से इनकार करने का कोई कारण नहीं होना चाहिए।

आगामी त्योहारों को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर में 6 सितंबर से धारा 144 लागू

IANS | September 5, 2023 1:12 PM

गौतमबुद्ध नगर, 5 सितंबर (आईएएनएस)। गौतमबुद्ध नगर जिले में 6 सितंबर से लेकर आगामी 15 सितंबर तक आने वाले त्योहार, प्रतियोगी परीक्षाएं, किसानों द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन और अन्य कार्यों को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है।

पासपोर्ट दोबारा जारी करने की मांग करने वाली ट्रांसजेंडर की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, 'सत्यापन प्रक्रिया में तेजी लाएं'

IANS | September 4, 2023 9:45 PM

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को निर्देश दिया कि एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति के मामले में पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया तुरंत की जाए, जिसने अपने नए नाम और लिंग सहित अद्यतन विवरण के साथ अपना पासपोर्ट फिर से जारी करने का निर्देश मांगा है।

ई-वीजा सुविधा से भारतीय पर्यटकों को लुभाने की रूस को उम्मीद

IANS | September 4, 2023 3:00 PM

मॉस्को, 4 सितंबर (आईएएनएस)। यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के कारण पश्चिमी देशों से आने वाले पर्यटकों की संख्‍या में "गंभीर गिरावट" के बीच, रूस ने अपने पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पूर्व में भारत और दक्षिण में अफ्रीकी देशों की ओर देखना शुरू कर दिया है।

असम की डॉक्टर ने हिंदू धर्म अपनाने के बाद धमकियों का दावा किया, सीएम हिमंत ने दिए जांच के आदेश

IANS | September 3, 2023 4:42 PM

गुवाहाटी, 3 सितंबर (आईएएनएस)। असम में हिंदू धर्म अपनाने वाली एक मुस्लिम महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि उसकी जान को खतरा है और उसके परिवार वाले जबरदस्ती उसकी शादी एक मौलाना से कराने की कोशिश कर रहे हैं।

एनजीटी ने साहिबाबाद ड्रेन बफर जोन में अवैध निर्माण के खिलाफ याचिका पर एनसीआर प्लानिंग बोर्ड से फैसला लेने को कहा

IANS | September 2, 2023 6:30 PM

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड के सदस्य सचिव को साहिबाबाद ड्रेन बफर जोन में कथित अवैध निर्माण से संबंधित एक शिकायत पर दो महीने की समय सीमा के भीतर निर्णय लेने को कहा है।

नागपुर में दंपति ने 12 साल की घरेलू नौकरानी को दी भयानक यातना

IANS | September 2, 2023 6:00 PM

नागपुर, 2 सितंबर (आईएएनएस)। नागपुर में एक दंपति ने घरेलू नौकरानी के रूप में कार्यरत 12 वर्षीय एक लड़की को भयानक यातना दी है।

भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक को समताप मंडल से छलांग लगाने वाली पहली महिला बनने की उम्मीद

IANS | August 31, 2023 8:41 AM

न्यूयॉर्क, 31 अगस्त (आईएएनएस)। एक भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक को पृथ्वी से 42.5 किमी की ऊंचाई पर समताप मंडल से स्काइडाइविंग करने और चार रिकॉर्ड तोड़ने वाली पहली महिला बनने की उम्मीद है।

पांच लाख वर्षों की समुद्री खोज के लिए आईआईटी के प्रोफेसर का चयन

IANS | August 30, 2023 5:15 PM

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। पृथ्वी के जन्म व विकास समेत पिछले पांच लाख वर्षों के समुद्री स्तर और जलवायु से जुड़े महत्वपूर्ण डेटासेट का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए भारत से आईआईटी के एक प्रोफेसर का चयन किया गया है।