'नारी शक्ति बनेगी विकसित भारत का आधार', बीमा सखी योजना के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी
नई दिल्ली, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हरियाणा के पानीपत में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की ‘बीमा सखी योजना’ का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।