आयुष्मान भारत योजना ने दिया जीवनदान, शहडोल में फ्री में डायलिसिस करा रहे मरीज
शहडोल, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक ‘प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना’ गरीबों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। मध्य प्रदेश के शहडोल में लाभार्थी विनय पांडेय को इस योजना की वजह से आर्थिक तौर पर काफी बचत हो रही है।