महिला हॉकी टीम अहम मुकाबले में कोरिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए तैयार
हांगझोउ, 30 सितंबर (आईएएनएस)। जैसे-जैसे 19वें एशियाई खेल हांगझोउ 2022 आगे बढ़ रहा है, भारतीय महिला हॉकी टीम अपने तीसरे मैच में इस बार एक उत्साही कोरियाई टीम के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। अपने पहले दो मैचों में प्रभावशाली जीत के साथ, भारत अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगा, जबकि कोरिया टूर्नामेंट में अपना दबदबा जारी रखने के लिए उत्सुक है।