तमिलनाडु में कोविड के 10 नए मामले, पांच विदेश से आए थे
चेन्नई, 17 जून (आईएएनएस)| पिछले 24 घंटों में, तमिलनाडु में कोविड-19 के 10 नए मामले दर्ज किए गए, इनमें से पांच मरीजों को विदेश से आने पर पॉजीटिव पाया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पांच में से दो-दो यूएई और सिंगापुर से आए थे, जबकि एक फ्रांस से आया था। बाकी मामले चेंगलपट्टू (तीन), कांचीपुरम (एक) और तिरुपुर (एक) से सामने आए।