एआई लोगों तक उच्च गुणवत्ता और किफायती स्वास्थ्य सेवा लाएगा : गूगल
नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। गूगल का कहना है कि एआई और लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) की अगली जनरेशन क्षमता में एक नाटकीय बदलाव का प्रतिनिधित्व करती है और दुनिया भर के लोगों को समानता तथा समावेशन के साथ उच्च गुणवत्ता, किफायती देखभाल और स्वास्थ्य प्रदान करने का वादा करती है।