'बेंजोडायजेपाइन' दवाओं के इस्तेमाल से हो सकता है गर्भपात : शोध
सैन फ्रांसिस्को, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। एक शोध में यह बात सामने आई है कि चिंता, अवसाद और अनिद्रा के इलाज में उपयोग होने वाली बेंजोडायजेपाइन दवाओं को गर्भावस्था के दौरान लेने पर गर्भपात की संभावना अधिक हो सकती है।