भोपाल : आयुष्मान भारत योजना कैंसर मरीजों के लिए जीवनदान, गरीबों का हो रहा मुफ्त इलाज
भोपाल, 4 फरवरी (आईएएनएस)। देश भर में मंगलवार को कैंसर दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य इस घातक बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसके इलाज की ओर ध्यान आकर्षित करना है। कैंसर भारत के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन चुका है। कैंसर को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयुष्मान भारत योजना ने एक नई उम्मीद का संचार किया है।