'आयुष्मान कार्ड योजना' से कैंसर का इलाज, मरीज ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद
भोपाल, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही 'आयुष्मान कार्ड योजना' से अब कैंसर जैसे गंभीर बीमारियों का मुफ्त इलाज हो रहा है। मध्य प्रदेश के बच्चू सिंह भी इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। उनके परिजनों ने इसके लिए पीएम माेदी काे धन्यवाद दिया।