बासी भोजन और बार-बार गरम करने की आदत जिंदगी में घोल रही जहर, शरीर बना रही बीमार
नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। आज के समय में जिंदगी इतनी भागदौड़ भरी है कि खाना भी जल्दबाजी में खाया जाता है। जंक फूड तो अब घरों की प्लेटों में आम हो गया है। खाने का स्वाद तो मिल जाता है, लेकिन धीरे-धीरे यह भोजन शरीर को थका देता है और मन को बेचैन करता है।