पानी की कमी महज 'प्यास' नहीं, सेहत के लिए भी बन सकती है बड़ा खतरा
नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। पानी हमारे शरीर के हर अंग को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। आयुर्वेद में पानी को जीवन का मूल तत्व माना गया है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और काम के दबाव में हम अक्सर पानी पीना भूल जाते हैं। यही छोटी सी आदत धीरे-धीरे बड़ी समस्याओं की वजह बन सकती है। अगर हम अपने शरीर की पानी की जरूरत को अनदेखा करेंगे, तो यह धीरे-धीरे बड़ी समस्या का कारण बन सकती है।