सिर से जूं को तुरंत खत्म करेंगे ये दो उपाय, खुजली और डैंड्रफ से भी मिलेगी राहत
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। सिर में जूं होना आम समस्या है, लेकिन एक बार जूं हो जाएं तो यह रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करती है। बालों में चिपकी लीखें और खुजली के चलते बने छोटे-छोटे घाव इंसान को चिड़चिड़ा बना देते हैं। आयुर्वेद में माना गया है कि जब सिर की त्वचा में गंदगी और ज्यादा पसीना आने लगता है, तब जूं जैसी समस्या शुरू होने लगती है। ऐसे में कुछ प्राकृतिक चीजें मिलकर इस समस्या को जड़ से खत्म करने में मदद कर सकती हैं।