आर्मी हॉस्पिटल में सात साल के बच्चे का दुर्लभ बोन मैरो ट्रांसप्लांट
नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। पहली बार सात साल के एक बच्चे का दुर्लभ बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया गया है। यह ट्रांसप्लांट आर्मी हॉस्पिटल आर एंड आर दिल्ली कैंट में किया गया। यह ट्रांसप्लांट मास्टर सुशांत पौडेल पर किया गया। सुशांत प्राथमिक प्रतिरक्षा क्षमता विकार (इम्यूनोडिफीसिअन्सी डिसऑर्डर) से पीड़ित था।