कहीं आप भी तो अपने बच्चों के सिर पर हेलीकॉप्टर की तरह नहीं मंडरा रहे?
नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। आपने अक्सर पेरेंट्स को यह कहते हुए जरूर सुना होगा कि हम अपने बच्चों को वह सब कुछ देना चाहते हैं, जो हमें नहीं मिला। इसके साथ ही वह बच्चों से कई तरह की उम्मीदें बांध लेते हैं। इसके लिए वह हर समय उनके सिर पर खड़े रहते हैं, जिससे बच्चे परेशान हो जाते हैं।