महिलाओं में कैल्शियम की कमी बन रही है बड़ी परेशानी, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी का खतरा
नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। घर की जिम्मेदारी हो या नौकरी की भागदौड़, आज की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। बच्चों का ख्याल, बुजुर्गों की देखभाल, ऑफिस का प्रेशर और बाकी कामों की लंबी लिस्ट... इसी भागमभाग में अक्सर महिलाएं सबसे जरूरी चीज भूल जाती हैं और वो है अपनी खुद की सेहत का ख्याल रखना। डॉक्टरों का कहना है कि 30 की उम्र के बाद महिलाओं में कैल्शियम की कमी तेजी से देखी जा रही है। कैल्शियम हमारे शरीर की सबसे जरूरी चीज है। यह न सिर्फ हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है, बल्कि दिल की धड़कन, नसों के कामकाज और मांसपेशियों की मजबूती के लिए भी जरूरी है। लेकिन कैल्शियम की कमी पर जब तक महिलाएं ध्यान देती हैं, तब तक काफी देर हो चुकी होती है।