बॉडी पोस्चर में सुधार से लेकर तनाव दूर करने तक, जानें त्रिकोणासन के कई फायदे
नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। बदलती जीवनशैली और भागदौड़ भरी दिनचर्या के बीच आज के समय में योग हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। मानसिक तनाव, शारीरिक थकावट और बीमारियों से जूझते हुए लोग अब योग को स्वास्थ्य का आधार मानने लगे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बचपन से ही योग की आदत बना ली जाए तो न केवल शरीर फिट रहता है, बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति मजबूत होता है। योग के तमाम आसनों में से एक है 'त्रिकोणासन', जिसे अंग्रेजी में 'ट्राएंगल पोज' कहा जाता है। यह शरीर को संतुलन और लचीला बनाता है।