मानसिक हो या शारीरिक तनाव, छुट्टी करने का सरल और प्रभावी उपाय है 'ध्यान'
नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। आधुनिक जीवन की भागदौड़ और तनाव भरी दुनिया में ध्यान एक ऐसी प्राचीन विधि है, जो मन और शरीर को शांति, जागरूकता और आंतरिक जुड़ाव प्रदान करती है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, “शोर से भरी दुनिया में, ध्यान मौन प्रदान करता है। यह केवल स्थिर बैठने से कहीं अधिक है। यह जागरूकता, शांति और गहरे आंतरिक जुड़ाव का अभ्यास है।