भारतीय सब जूनियर पुरुष और महिला हॉकी टीमें नीदरलैंड दौरे के लिए रवाना
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय सब जूनियर पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक खेले जाने वाले अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैचों में भाग लेने के लिए मंगलवार तड़के नई दिल्ली से एम्स्टर्डम, नीदरलैंड के लिए उड़ान भरी।