इजिप्ट और घाना के बीच मैच 2-2 से ड्रा
आबिदजान (आइवरी कोस्ट), 19 जनवरी (आईएएनएस)। मोहम्मद सलाह को चोट के कारण मैच बीच में ही छोड़कर बाहर जाना पड़ा, जिसके बाद उनकी टीम इजिप्ट ने अफ्रीका कप ऑफ नेशंस में घाना के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला, जिससे दोनों देशों के लिए जल्दी बाहर होने का खतरा पैदा हो गया।