मुख्य कोच स्टिमक के लिए एशियाई खेल प्राथमिकता
IANS
|
August 21, 2023 8:47 PM
नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। लगातार तीन टूर्नामेंट जीतने, घरेलू मैदान पर 16 मैचों का अजेय ट्रैक रिकॉर्ड और फीफा रैंकिंग में शीर्ष 100 में फिर से प्रवेश करने के बाद भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम इस साल पहली बार सितंबर में थाईलैंड में किंग्स कप में हिस्सा लेने के लिए विदेशी धरती पर दमखम आजमायेगी।