बाइचुंग भूटिया: भारत के फुटबॉल सुपरस्टार, जो कहलाए 'पोस्टर ब्वॉय'
नई दिल्ली, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। बाइचुंग भूटिया को भारत का फुटबॉल सुपरस्टार कहा जाता है, जिन्होंने सिक्किम से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया। उन्होंने बतौर कप्तान भारतीय फुटबॉल टीम को सक्रियता दी। संन्यास के बाद भी यह दिग्गज फुटबॉल के विकास में सक्रिय है।