साल दर साल जी रहा हूं, दिसंबर 2026 तक संन्यास ले सकता हूं: नेमार

IANS | February 21, 2026 10:58 AM

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर नेमार का करियर चोटों की वजह से प्रभावित रहा है। इंजरी से परेशान नेमार फुटबॉल को अलविदा कहने की सोच रहे हैं।

जर्मन कप: बायर्न ने लीपजिग को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

IANS | February 12, 2026 10:50 AM

बर्लिन, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बायर्न म्यूनिख ने 2020 के बाद पहली बार जर्मन कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टरफाइनल में आरबी लीपजिग को 2-0 से हराकर बायर्न ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। दोनों गोल दूसरे हाफ में आए।

जर्मन कप: शूटआउट ड्रामा के बाद फ्रीबर्ग ने सेमीफाइनल में जगह बनाई

IANS | February 11, 2026 10:15 AM

बर्लिन, 11 फरवरी (आईएएनएस)। एससी फ्रीबर्ग ने रोमांचक मुकाबले में हर्था बीएससी को पेनल्टी शूटआउट में 6-5 से हराकर जर्मन कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। निर्धारित 90 मिनट और अतिरिक्त समय तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर रहीं, जिसके बाद मैच का परिणाम पेनल्टी के माध्यम से आया।

ला लीगा: रियल मैड्रिड ने वालेंसिया को 2-0 से हराया

IANS | February 9, 2026 10:36 AM

मैड्रिड, 9 फरवरी (आईएएनएस)। रियल मैड्रिड ने वालेंसिया पर 2-0 से जीत के साथ ही ला लीगा खिताब की दौड़ में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। इस जीत के साथ ही रियल मैड्रिड शीर्ष पर मौजूद एफसी बार्सिलोना से सिर्फ एक अंक पीछे रह गया है।

बाला देवी: 50 अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाली पहली भारतीय महिला, जिन्होंने विदेशी क्लब में बिखेरी चमक

IANS | February 1, 2026 5:53 PM

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय महिला फुटबॉल टीम की स्ट्राइकर बाला देवी ने अपने शानदार खेल से देश का नाम रोशन किया है। वह यूरोपियन क्लब में खेलने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर हैं। बाला देवी 50 अंततराष्ट्रीय गोल करने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं।

ला लीगा: किलियन एम्बाप्पे के दो शानदार गोल ने दिलाई रियल मैड्रिड को जीत

IANS | January 25, 2026 9:32 AM

मैड्रिड, 25 जनवरी (आईएएनएस)। किलियन एम्बाप्पे के दो बेहतरीन गोलों की बदौलत रियल मैड्रिड ने विलारियल को 2-0 से हराकर ला लीगा तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। मैच के दूसरे हाफ में एम्बाप्पे ने अपना बेहतरीन खेल दिखाते हुए मैच का रुख अपनी टीम की तरफ मोड़ दिया।

रियल मैड्रिड की बड़ी जीत, स्पोर्टिंग ने पीएसजी को चौंकाया

IANS | January 21, 2026 9:59 AM

मैड्रिड, 21 जनवरी (आईएएनएस)। काइलियन एम्बाप्पे के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रियल मैड्रिड ने यूईएफए चैंपियंस लीग के लीग फेज मुकाबले में मोनाको को 6-1 से करारी शिकस्त दी। इस बड़ी जीत के साथ ही रियल मैड्रिड ने टॉप-आठ में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को और मजबूत कर लिया है। अपने पुराने क्लब मोनाको के खिलाफ खेलते हुए एम्बाप्पे ने दो गोल दागे और अपनी टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।

फुटबॉल वर्ल्ड कप में आने वाले दर्शकों की आसानी के लिए यूएस ने की 'फीफा पास' की घोषणा

IANS | January 21, 2026 8:20 AM

वाशिंगटन, 21 जनवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया भर से आने वाले फुटबॉल प्रशंसकों का स्वागत करने की तैयारी कर रहा है। अमेरिका का कहना है कि यह फीफा विश्व कप अब तक का सबसे बड़ा और सबसे भव्य आयोजन होगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए ट्रंप प्रशासन ने विदेशी प्रशंसकों के लिए एक नई फास्ट-ट्रैक वीजा पहल की घोषणा की है, ताकि लाखों दर्शक आसानी से अमेरिका आ सकें।

मेसी इवेंट से पहले हुए मैच में रेफरी की भूमिका पर सवाल, आईएफए ने अनुशासन समिति के सामने पेश होने को कहा

IANS | January 19, 2026 12:44 PM

कोलकाता, 19 जनवरी (आईएएनएस)। कोलकाता में अर्जेंटीना के फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी के इवेंट से पहले खेले गए एक फुटबॉल मैच को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। 13 दिसंबर को साल्ट लेक स्टेडियम (युवा भारती क्रीड़ांगन) में हुए इस मैच में रेफरी का काम करने वाले चार रेफरी अब जांच के दायरे में आ गए हैं। फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था इंडियन फुटबॉल एसोसिएशन (आईएफए) ने इन चारों रेफरी को अपनी आंतरिक अनुशासन कमिटी के सामने पेश होने के लिए बुलाया है।

मध्यप्रदेश: 'मिनी ब्राजील' पहुंचे कंबोडियाई कोच पोमेरॉय, स्थानीय खिलाड़ियों को सिखाए गुर

IANS | January 15, 2026 4:48 PM

शहडोल, 15 जनवरी (आईएएनएस)। 'मिनी ब्राजील' यानी मध्य प्रदेश के विचारपुर गांव पहुंचे कंबोडिया के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोच चार्ली पोमेरॉय ने गुरुवार को मिनी ब्राजील विचारपुर के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल तकनीकों से रू-ब-रू कराया। इस दौरान पोमेरॉय ने युवा खिलाड़ियों को बताया कि बड़े टूर्नामेंट्स में सफल खिलाड़ी किन खास स्किल्स और स्ट्रैटेजी का इस्तेमाल करते हैं।