भारत की ग्रीन एनर्जी कैपेसिटी 2024 में 16 प्रतिशत बढ़कर हुई 209 गीगावाट

IANS | January 13, 2025 5:06 PM

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) द्वारा सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार, भारत की कुल रिन्यूबल एनर्जी इंस्टॉल्ड कैपेसिटी में दिसंबर 2024 तक 15.84 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो दिसंबर 2023 में 180.80 गीगावाट से बढ़कर अब 209.44 गीगावाट हो गई है।

ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में 7.93 प्रतिशत की कमी के बाद भारत सस्टेनेबल भविष्य के लिए तैयार: केंद्र

IANS | January 13, 2025 3:51 PM

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। भारत ने 2019 की तुलना में 2020 में ग्रीनहाउस गैस (जीएचजी) उत्सर्जन में 7.93 प्रतिशत की कमी हासिल की है, जो एक सस्टेनेबल भविष्य के लिए प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। हाल ही में सरकार द्वारा ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को लेकर यह जानकारी दी गई।

पीएम मोदी मंगलवार को 'मिशन मौसम' करेंगे लॉन्च, वायु गुणवत्ता संबंधी आंकड़े एकत्रित करने में मिलेगी मदद

IANS | January 13, 2025 12:49 PM

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 150वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘मिशन मौसम’ को लॉन्च करेंगे।

पीयूष गोयल ने क्लीनटेक सेक्टर से सेल्फ-सस्टेनिंग इनोवेशन को अपनाने का किया आग्रह

IANS | January 11, 2025 5:20 PM

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने क्लीन एनर्जी सेक्टर से सरकार पर निर्भरता समाप्त करने का आग्रह किया है और कहा है कि उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाएं केवल परियोजनाओं को शुरू करने में मदद करने के लिए हैं।

स्टील इंडस्ट्री को कार्बन उत्सर्जन में कटौती के लिए सरकार कर रही मदद, 15,000 करोड़ रुपये की योजना हो रही तैयार

IANS | December 31, 2024 3:38 PM

नई दिल्ली, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार स्टील उद्योग को कार्बन उत्सर्जन कम करने और नेट जीरो लक्ष्य की ओर बढ़ने में मदद करने के लिए 15,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 'ग्रीन स्टील मिशन' तैयार कर रही है। यह जानकारी स्टील मंत्रालय द्वारा जारी वर्ष के अंत की समीक्षा में दी गई।

दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश से 10 डिग्री लुढ़का दिन का पारा

IANS | December 27, 2024 7:18 PM

नई दिल्ली, 27 दिसंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को दिनभर रुक-रुककर हल्की-हल्की बारिश होती रही। इससे दिन के तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट देखी गई।

धारावी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट : लोगों पर नहीं पड़ेगा कोई आर्थिक बोझ, 10 साल तक नहीं देने होंगे मेंटेनेंस चार्ज

IANS | December 24, 2024 7:06 PM

मुंबई, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। धारावी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट (डीआरपी) में लोगों को आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं वाला घर दिया जाएगा। इसके साथ ही अगले 10 वर्ष तक किसी प्रकार का कोई मेंटेनेंस चार्ज नहीं लिया जाएगा।

देश का 25 प्रतिशत क्षेत्र हरित क्षेत्र के अंतर्गत : मंत्री

IANS | December 23, 2024 12:09 AM

नई दिल्ली, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि 2021 की तुलना में देश के कुल वन एवं वृक्ष क्षेत्र में 1,445 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है। इसमें कुल भौगोलिक क्षेत्र का 25.17 प्रतिशत हिस्सा हरित क्षेत्र है।

भारत में बायोटेक स्टार्टअप 10 वर्षों में 50 से बढ़कर 9,000 हो गए : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

IANS | December 21, 2024 12:17 PM

नई दिल्ली, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के अनुसार, भारत में 2014 में केवल 50 बायोटेक स्टार्टअप थे जो पिछले दशक में बढ़कर लगभग 9,000 हो गए हैं।

भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-नवंबर अवधि में 15 गीगावाट बढ़ी : केंद्रीय मंत्री

IANS | December 17, 2024 5:52 PM

नई दिल्ली, दिसंबर 17 (आईएएनएस)। भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता में चालू वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 2024-25) की अप्रैल-नवंबर अवधि में 15 गीगावाट का इजाफा हुआ है। यह पिछले साल समान अवधि में हुई 7.54 गीगावाट की बढ़ोतरी से दोगुना है। यह जानकारी केंद्रीय न्यू और रिन्यूएबल एनर्जी मंत्री, प्रल्हाद जोशी ने मंगलवार को दी।