अदाणी ग्रुप और गूगल ने भारत में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाने के लिए की साझेदारी

IANS | October 3, 2024 3:00 PM

अहमदाबाद, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप और गूगल की ओर से गुरुवार को रिन्यूएबल एनर्जी में साझेदारी का ऐलान किया गया। इसका उद्देश्य सतत लक्ष्य को पाने के लिए आगे बढ़ना और नेशनल ग्रिड में अधिक स्वच्छ ऊर्जा को जोड़ना है।

वन्यजीव सप्ताह : महात्मा गांधी के करुणा के संदेश से जुड़ा प्रकृति की रक्षा का संकल्प

IANS | October 1, 2024 9:18 PM

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। हर साल अक्टूबर के पहले हफ्ते में मनाया जाने वाला राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह हमें याद दिलाता है कि हमारी पृथ्वी सिर्फ इंसानों की नहीं, बल्कि उन अनगिनत प्रजातियों की भी है जो हमारे जंगलों, नदियों और पहाड़ों में बसती हैं। यह वह समय है जब हम प्रकृति के इन अनमोल खजानों को संरक्षित करने के लिए अपने कदम बढ़ाते हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस धरा की विविधता का आनंद ले सकें। जब हम जंगल की नीरवता में पक्षियों की चहचहाहट सुनते हैं, तो यह हमें हमारे जीवन के वास्तविक धरोहर की झलक दिखाती है।

इस साल 2020 के बाद सबसे अच्छा रहा मानसून, सामान्य से आठ फीसदी ज्यादा बारिश

IANS | September 29, 2024 4:14 PM

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। देश में इस साल मानसून में सामान्य से लगभग आठ फीसदी अधिक बारिश हुई। एक तरफ जहां उत्तर पश्चिमी भारत, मध्य भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप में सामान्य से अधिक वर्षा हुई, वहीं पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई।

भारत ने समुद्री जैव विविधता की रक्षा के लिए वैश्विक महासागर संधि पर किए हस्ताक्षर

IANS | September 28, 2024 6:59 PM

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। भारत ने 'राष्ट्रीय क्षेत्राधिकार से परे जैव विविधता (बीबीएनजे)' समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समुद्री जैव विविधता की रक्षा के लिए एक अंतरराष्ट्रीय समझौता है।

भारत-अमेरिका वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षित करने के लिए साथ मिलकर करेंगे काम

IANS | September 22, 2024 5:13 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका की ओर से वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित करने के लिए एक अरब डॉलर की साझेदारी का ऐलान किया गया है, जिससे स्वच्छ ऊर्जा के बढ़ रहे उपयोग का फायदा उठाया जा सके। इसमें उच्च-गुणवत्ता वाली नौकरियों के अवसर, स्वच्छ ऊर्जा को अधिक तेजी से आगे बढ़ाना और वैश्विक जलवायु लक्ष्य को पाना शामिल है। सरकार की ओर से रविवार को यह बयान दिया गया।

केंद्र सरकार ने वन्‍यजीव आवास एकीकृत विकास योजना के लिए मंजूर किए 2,603 करोड़ रुपये

IANS | September 22, 2024 1:58 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर, (आईएएनएस)। वन्य जीवों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध दिखाते हुए केंद्रीय कैबिनेट की ओर से वन्यजीव आवास एकीकृत विकास योजना के लिए 2,602.98 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

जिंदल ग्रुप 2025 तक विकसित करेगा 4,500 टन प्रति वर्ष की ग्रीन हाइड्रोजन क्षमता

IANS | September 16, 2024 12:25 PM

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड और जिंदल रिन्यूएबल्स की ओर से सोमवार को ग्रीन हाइड्रोजन में निवेश के लिए साझेदारी का ऐलान किया गया।

यूके में हरित हाइड्रोजन उत्पादन केंद्र के व‍िकास के ल‍िए एसएसई और ईईटी हाइ्ड्रोजन ने म‍िलाया हाथ

IANS | September 10, 2024 8:00 PM

स्टैनलो (यूके), 10 सितंबर (आईएएनएस)। दो प्रमुख ऊर्जा कंपनियों ने इंग्लैंड के उत्तर-पश्चिम में एक नया हरित हाइड्रोजन उत्पादन केंद्र विकसित करने के लिए हाथ म‍िलाया है।

एग्रोकेमिकल इंडस्ट्री को मिल रहा 'मेक इन इंडिया' का फायदा, अगले 4 वर्षों में 80,000 करोड़ रुपये के पार जा सकता है निर्यात

IANS | September 10, 2024 3:45 PM

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। भारत की एग्रोकेमिकल इंडस्ट्री में हाल के वर्षों में तेज वृद्धि देखने को मिली है। इस कारण निर्यात अगले 4 वर्षों में 80,000 करोड़ रुपये को पार कर सकता है। नई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

गुजरात में सरकारी इमारतों पर लगेंगे 48 मेगावाट के सोलर रूफटॉप सिस्टम

IANS | September 8, 2024 5:20 PM

गांधीनगर, 8 सितंबर (आईएएनएस)। रिन्यूएबल एनर्जी का उपयोग बढ़ाने के उद्देश्य के तहत वित्त वर्ष 2024-25 में राज्य सरकार की इमारतों पर 48 मेगावाट के सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाए जाएंगे। गुजरात सरकार की ओर से यह ऐलान किया गया है।