तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

IANS | October 1, 2026 3:20 PM

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के ग्लेशियरों के तेजी से पिघलने का सिलसिला 2026 में भी जारी रहा। नई रिपोर्ट एक भयावह तस्वीर पेश करती है। जिसके मुताबिक, इस साल के पहले आठ महीनों में देश के ग्लेशियर्स ने अपने 5.5 प्रतिशत बर्फीले आयतन को खो दिया। इसके साथ ही 2021 से अब तक महज पांच वर्षों में स्विस ग्लेशियरों की कुल बर्फ का 19.4 प्रतिशत हिस्सा खत्म हो चुका है।

ग्रीन एनर्जी स्कीम 2035 तक 900 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में 'बड़ा कदम': पीएम मोदी

IANS | September 30, 2026 7:40 PM

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज-III (जीईसी-III) योजना को कैबिनेट की मंजूरी देश को वर्ष 2035 तक 900 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन-आधारित ऊर्जा क्षमता के लक्ष्य तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि यह फैसला स्वच्छ ऊर्जा, मजबूत बिजली ग्रिड और रोजगार सृजन को नई गति देगा।

कैबिनेट ने बीईएसएस के साथ इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम के विकास के लिए ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर चरण-III योजना को मंजूरी दी

IANS | September 30, 2026 4:46 PM

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर चरण-III' (जीईसी-III) योजना को मंजूरी दे दी है। यह पहल भारत के इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम (आईएनएसटीएस) को मजबूत करेगी, जिससे राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के बीच 135 गीगावाट तक की रिन्यूएबल एनर्जी को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाना संभव हो सकेगा।

एनसीआर में अगले कुछ दिन बारिश की उम्मीद नहीं, मौसम रहेगा शुष्क; वायु गुणवत्ता 'यलो जोन' में पहुंची

IANS | September 30, 2026 9:34 AM

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा और आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। हालांकि, सुबह और शाम के समय लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है, जो मौसम के धीरे-धीरे बदलने का संकेत है।

एशियाई शेरों के बरदा लौटने पर गुजरात सरकार ने पोरबंदर वन विभाग में फेरबदल किया

IANS | September 29, 2026 8:11 PM

गांधीनगर, 29 सितंबर (आईएएनएस)। वन और पर्यावरण विभाग ने मंगलवार को बताया कि गुजरात सरकार ने पोरबंदर वन डिवीजन का पुनर्गठन किया है, जिसमें इसकी रेंज और बीट संरचना भी शामिल है।

देश के बिजली संयंत्रों में कोयले की कमी नहीं, सड़क और रेल से की जा रही आपूर्ति: जी. किशन रेड्डी

IANS | September 28, 2026 3:11 PM

कोलकाता, 28 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सोमवार को कहा कि देश में बिजली संयंत्रों के पास कोयले की कमी नहीं है और सड़क एवं रेल पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है।

टीईपीए समझौते के बाद भारत-आइसलैंड संबंध और मजबूत हुए हैं: राजदूत होस्कुलडसन

IANS | September 23, 2026 6:07 PM

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) देशों के बीच हुए व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) के लागू होने के बाद भारत और आइसलैंड के संबंधों में उल्लेखनीय मजबूती आई है। यह बात नई दिल्ली में आइसलैंड के राजदूत बेनेडिक्ट होस्कुल्डसन ने बुधवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कही। उन्होंने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों का मजबूत आधार बन गया है।

एनसीआर में गर्मी से मिलेगी हल्की राहत, लेकिन बढ़ते वायु प्रदूषण से सांस के मरीजों को खतरा

IANS | September 23, 2026 9:30 AM

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अभी फिलहाल मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में गर्मी में जरूर थोड़ी कमी आएगी और आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

विश्व गैंडा दिवस 2026: विलुप्ति के खतरे से जूझ रहे गैंडों की अनोखी दुनिया, सुमात्राई प्रजाति सबसे शर्मीली

IANS | September 22, 2026 11:26 AM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। गैंडों की सभी पांच प्रजातियों के संरक्षण और उनके सामने आने वाले खतरों के प्रति जागरूकता के लिए हर वर्ष 22 सितंबर को 'विश्व गैंडा दिवस' मनाया जाता है। इस वर्ष भी विश्व गैंडा दिवस मनाया जा रहा है।

कार्बन उत्सर्जन का ठीकरा विकासशील देशों पर फोड़ना गलत, भारत का प्रति व्यक्ति उत्सर्जन ग्लोबल एवरेज से आधा : पीएम मोदी

IANS | September 19, 2026 11:33 AM

नई दिल्ली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'द फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स' पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन को लेकर भारत की भूमिका और विकसित देशों की जिम्मेदारी पर बात की।