अंकिता लोखंडे से लेकर जिग्ना वोरा और मुनव्वर फारुकी तक.... ये हैं 'बिग बॉस 17' के कंफर्म कंटेस्टेंट्स
मुंबई, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 17वें सीजन का रविवार रात ग्रैंड प्रीमियर होने वाला है। शो में अंकिता लोखंडे, जिग्ना वोरा, मनस्वी ममगई और मुनव्वर फारुकी जैसे कई सितारे नजर आएंगे, जिसकी थीम 'दिल, दिमाग और दम' है।