'प्रीतो' के बाद किरदार 'दीदुन' को भी दर्शकों का खूूब प्यार मिला : काम्या पंजाबी
नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। 'प्रीतो' के अपने किरदार के लिए फेमस टेलीविजन अभिनेत्री काम्या पंजाबी इन दिनों 'नीरजा-एक नई पहचान' में 'दीदुन' की भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि छह साल तक 'प्रीतो' का किरदार निभाने के बाद दर्शक उनके 'दीदुन' के किरदार को इतना प्यार देंगे।