सेल्फी के लिए 20-30 लाख रुपये मिलने पर ओरी ने कहा, 'बढ़ा-चढ़ाकर बताना मुझे पसंद हैं'
मुंबई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। बी-टाउन सेलेब्स के बेस्टी ओरी, जिनका असली नाम ओरहान अवत्रमणि है, ने बिग बॉस के सेट पर खुलासा किया कि उन्हें सेल्फी के लिए 20-30 लाख रुपये मिलते है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पिक्चर्स के लिए सच में इतनी रकम मिलती तो वह किसी आईलैंड पर जिंदगी बिताते हुए मिलते।