कॉमेडी 'किंग' के नाम से मशहूर थे अपने 'गजोधर', इनके 'फूफा-जीजा' मचाते थे धमाल
नई दिल्ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। का हो गजोधर...नहीं सब ठीक ह...अउर फूफा शादी में नाराज हो गए...ये ऐसे कैरेक्टर्स थे जो जब भी स्क्रीन पर आए हमें अपने से लगे। एहसास ही नहीं हुआ कि पर्दे पर निभाया जा रहा है बरबस हमको घर मोहल्ले में होने वाले किसी शादी समारोह की याद करा गए। और इन किरदारों को अपना सा बनाने का बूता राजू श्रीवास्तव में ही था। 21 सितंबर 2022 का ही वो मनहूस दिन था जब हंसाने वाला ये कलाकार सबको रोता बिलखता छोड़ गया।