राज कुंद्रा की पहली पंजाबी फिल्म 'मेहर' का पोस्टर जारी, कहा- किरदार ने बदली मेरी सोच
मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। बिजनेस से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले राज कुंद्रा ने मंगलवार को अपनी पहली पंजाबी फिल्म 'मेहर' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया। उन्होंने कहा कि फिल्म में उनके किरदार ने उन्हें अंदर से बदल दिया है और उनकी सोच को नई दिशा दी है।