एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा का 'मोगैंबो' और 'शाकाल' जैसी भूमिका निभाना सपना
मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड में अपनी मुस्कान, शानदार फिटनेस और करिश्माई अंदाज से करोड़ों फैंस का दिल जीतने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हमेशा ही अलग तरह की भूमिकाओं में खुद को परखने की कोशिश की है। हालांकि, वह ज्यादातर फिल्मों में हीरो की भूमिका निभाते आए हैं, लेकिन अभिनेता खुद को मोगैंबो और शाकाल जैसे किरदारों में देखना चाहते हैं।