राजकुमार हिरानी : दोस्तों की सटीक सलाह और समाज की कहानियों से गढ़ी बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर दुनिया
नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। कॉलेज और स्टूडेंट्स लाइफ को केंद्र में रखकर कई फिल्में बनीं। लेकिन, राजकुमार हिरानी ने इस जॉनर की फिल्मों को ऐसा ट्रीटमेंट दिया कि कोई भी बॉलीवुड की फॉर्मूला फिल्मों से ऊब चुका दर्शक कहने से पीछे नहीं हटा 'सुबह हो गई मामू'। ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’, ‘थ्री इडियट्स’, ‘पीके’ और ‘संजू’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में राजकुमार हिरानी की ही गढ़ी-बुनी कहानियां थीं।