‘घर कब आओगे’ के जरिए 'बॉर्डर 2' का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास: मिथुन
मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। 'बॉर्डर 2' के लिए रिलीज हुआ नया गाना ‘घर कब आओगे’ दर्शकों के दिलों को छू गया है। यह गाना उन सैनिकों और उनके परिवारों की तड़प, बलिदान और इंतजार की भावना को बयां करता है। अनु मलिक के आइकॉनिक गाने ‘संदेशे आते हैं’ की भावनात्मक विरासत को आगे बढ़ाते हुए, कंपोजर मिथुन ने इस नए गाने में सम्मान और ताजगी का खूबसूरत मेल किया है, जिसे उन्होंने अपने दिल के बेहद खास बताया।