गंगा आरती से मणिकर्णिका घाट तक, काशी की खूबसूरती में खोईं भाग्यश्री, दिखाई झलक
मुंबई, 26 दिसंबर (आईएएनएस)। काशी की यात्रा से गदगद अभिनेत्री भाग्यश्री ने बताया कि इस शहर में उन्हें जिंदगी की कई खूबसूरती के साथ शांति भी मिली। वाराणसी की मनमोहक यादों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने बताया कि यह शहर अद्भुत और कमाल है।