पति राघव चड्ढा के लिए 'वोट' मांग रहीं परिणीति चोपड़ा, पूछा-'मूंछें रहें या जाएं?'

IANS | July 17, 2025 2:03 PM

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। परिणीति चोपड़ा ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट शेयर करते हुए सभी से एक पोल में हिस्सा लेने को कहा। इस पोल का सवाल था कि क्या उनके पति राघव चड्ढा को अपनी मूंछें रखनी चाहिए या नहीं? इस पोस्ट की अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

'बजरंगी भाईजान' सिर्फ मनोरंजन नहीं, लोगों के जख्म भरने वाली फिल्म भी: कबीर खान

IANS | July 17, 2025 1:41 PM

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को हिंदी सिनेमा में 10 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर निर्देशक कबीर खान ने सेट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। साथ ही कहा, "बजरंगी सिर्फ मनोरंजन नहीं है, बल्कि वह लोगों के जख्मों को थोड़ा-सा भरता भी है।"

'सेल्फी लेना नहीं आता'... फोटो लेने में कमजोर शालीन भनोट, निया शर्मा ने बढ़ाई हिम्मत

IANS | July 17, 2025 12:43 PM

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। टीवी की दुनिया में शालीन भनोट एक जाना-पहचाना नाम हैं। हर किरदार को वह बखूबी तरीके से निभाते हैं। लेकिन एक कहते हैं न कि कोई भी इंसान पूरी तरह परफेक्ट नहीं होता। शालीन जहां एक तरफ अभिनय में माहिर हैं, वहीं दूसरी तरफ एक छोटी-सी चीज में काफी पीछे हैं और वह है 'सेल्फी लेने में', इसका खुलासा खुद एक्टर ने अपने पोस्ट में किया है।

सिंगर कैलाश खेर ने आखिर क्यों कहा, 'हमें पश्चिमी देशों से सीखने की जरूरत है'?

IANS | July 17, 2025 12:25 PM

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। सिंगर कैलाश खेर ने संगीत में आए बदलावों, लोक कलाकारों की बढ़ती पहचान और भारतीय संस्कृति के बारे में अपने विचार खुलकर रखे। उन्होंने कहा है कि हमें पश्चिमी देशों से सीखने की जरूरत है।

मिस ब्रिगेंजा 'कुछ कुछ होता है' के मिस्टर मल्होत्रा को जीवनसाथी नहीं चुनेंगी: अनुपम खेर

IANS | July 17, 2025 12:07 PM

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में 'मिस ब्रिगेंजा' और 'मिस्टर मल्होत्रा' के बीच की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। हालांकि, 1998 की इस फिल्म में कॉलेज प्रिंसिपल की भूमिका निभाने वाले दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को लगता है कि अर्चना पूरन सिंह द्वारा अभिनीत स्टाइलिश अंग्रेजी साहित्य की शिक्षिका वास्तव में उन्हें नहीं चुनेंगी।

पापा जैकी श्रॉफ के और करीब ले जाएगा 'छोरियां चली गांव' शो: कृष्णा श्रॉफ

IANS | July 17, 2025 11:37 AM

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। कृष्णा श्रॉफ जल्द ही एक रिएलिटी शो 'छोरियां चली गांव' से टीवी पर डेब्यू करने जा रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि यह शो उन्हें उनके पिता और अनुभवी अभिनेता जैकी श्रॉफ के उन अनुभवों के करीब लाएगा, जिन्हें उन्होंने गांव में भी जिया है।

भारी उम्मीदों का बोझ लिए फिल्म इंडस्ट्री में दौड़ रहा हूं: जैन दुर्रानी

IANS | July 17, 2025 10:40 AM

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता जैन दुर्रानी इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' में निभाए गए किरदार के लिए दर्शकों की शानदार प्रतिक्रियाओं का लुत्फ उठा रहे हैं। इस बीच उन्होंने कहा कि वह अपनों और चाहने वालों की उम्मीदों का भार लेकर फिल्म इंडस्ट्री में दौड़ रहे हैं। यह उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं है।

समंदर किनारे रोमांटिक हुए प्रियंका-निक, वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा – 'आप मेरे हो'

IANS | July 17, 2025 9:38 AM

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। प्रियंका चोपड़ा जोनास न केवल एक ग्लोबल स्टार हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनकी मौजूदगी काफी खास और दिल को छू लेने वाली होती है। वे अपने चाहने वालों से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की भी खूबसूरत झलकियां फैंस के साथ साझा करती हैं। इस बीच प्रियंका ने अपने पति निक जोनास के लिए अपना प्यार जाहिर किया, उन्होंने निक के साथ एक बेहद खास वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया।

सुरों की 'मिश्रबानी' : संगीत की अद्भुत शैलियों के जनक, यूनेस्को तक से मिला सम्मान

IANS | July 16, 2025 9:29 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। डॉ. लालमणि मिश्र भारतीय संगीत जगत के ऐसे मनीषी थे, जो अपनी कला के साथ ही अपनी विद्वता के लिए भी पहचाने जाते थे। तंत्री वाद्य के लिए निहित वादन शैली की रचना के लिए उन्हें 'मिश्रबानी' कहा गया। वहीं, यूनेस्को से 'म्यूजिक ऑफ लालमणि मिश्र' के शीर्षक से उनके विचित्र वीणा वादन का कॉम्पैक्ट डिस्क जारी किया जा चुका है।

कभी बढ़ाया वजन, तो कभी सीखा बंदूक चलाना, भूमि ने हर किरदार में डाली जान

IANS | July 16, 2025 7:44 PM

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में जहां अक्सर ग्लैमर और स्टारडम को अहमियत दी जाती है, वहीं भूमि पेडनेकर एक ऐसी अदाकारा हैं, जिनके लिए किरदार सिर्फ फिल्म का हिस्सा नहीं, बल्कि एक ऐसी दुनिया है, जिसमें वह पूरी तरह डूब जाती हैं। उन्होंने अपने करियर के हर एक किरदार को दिल से निभाया है, स्क्रीन पर उसे जिया है। चाहे बात 2015 में आई फिल्म 'दम लगा के हईशा' की हो, जिसमें उन्होंने अपने किरदार के लिए 12 किलो तक वजन बढ़ाया था, या फिर 2019 में आई 'सोनचिरैया' की हो, जिसमें उन्होंने दो महीने तक ग्रामीण लोगों की जिंदगी जीने और बंदूक चलाने की ट्रेनिंग ली थी।