'कोहरा 2' से मोना सिंह ने लिया जिंदगी का सबक, कई बार चीजों को छोड़ देना जरूरी होता है
मुंबई, 29 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनय की दुनिया में किसी किरदार को जीते-जीते कलाकार कई बार खुद को भी नए सिरे से समझने लगते हैं। अभिनेत्री मोना सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। वेब सीरीज 'कोहरा' के दूसरे सीजन पर काम करते हुए मोना ने जिंदगी से जुड़ी कई अहम सीख हासिल की। इसे लेकर उन्होंने आईएएनएस से खुलकर बात की।