बस कंडक्टर से 'थलाइवा' तक का सफर, रजनीकांत की 'सुपरस्टार' कहानी
मुंबई, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का स्टाइल और उनके डायलॉग्स एक अलग ही पहचान देते हैं। उनके फैंस न सिर्फ देश में, बल्कि विदेश में भी हैं। लेकिन कभी वह बस कंडक्टर हुआ करते थे। उनकी बस में टिकट काटने की शैली और अंदाज इतने खास थे कि लोग उनकी बस में बैठने के लिए लाइन लगाते थे।