'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' का ट्रेलर रिलीज, कार्तिक आर्यन के डायलॉग्स ने बटोरी तालियां

IANS | December 18, 2025 2:13 PM

मुंबई, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया गया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में कॉमेडी, रोमांस और इमोशन का पूरा मिश्रण है। ट्रेलर की शुरुआत ही फैंस को अपनी ओर खींच रही है।

सिंहावलोकन 2025: थिएटर में तोड़फोड़ से लेकर बैन तक, इस साल इन फिल्मों को लेकर मचा हो-हल्ला

IANS | December 17, 2025 11:32 PM

मुंबई, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। मनोरंजन के लिहाज से साल 2025 बेहद शानदार साबित हुआ। अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और बॉक्स ऑफिस पर सफलता भी हासिल की। हालांकि, इस साल विवादों की कमी नहीं रही। कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' से लेकर 'धुरंधर' तक कई फिल्में रिलीज से पहले या बाद में विवादों के घेरे में आ गईं।

सिंहावलोकन 2025 : बॉलीवुड के इन सेलिब्रिटी कपल्स के घर खुशियों ने दी दस्तक

IANS | December 17, 2025 9:17 PM

मुंबई, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्मों के अलावा, साल 2025 कुछ बड़े सेलिब्रिटी कपल्स के लिए भी खास रहा। साल 2025 में कई स्टार्स ने अपने परिवार को आगे बढ़ाते हुए खुशियों का स्वागत किया।

जन्मदिन विशेष : 'इक अजनबी सा अहसास' जगाने वाली स्नेहा, 'ऐश्वर्या राय' का टैग बना 'मुसीबत'

IANS | December 17, 2025 8:08 PM

मुंबई, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड में कई चेहरे आए और चले गए, लेकिन कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो फिल्मों से ज्यादा अपनी पहचान की वजह से चर्चा में रहते हैं। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं स्नेहा उल्लाल, जिनका नाम सामने आते ही सबसे पहले ऐश्वर्या राय की हमशक्ल होने की बात याद आती है। यह टैग उनके लिए शुरुआत में एक दरवाजा खोलने वाला साबित हुआ, लेकिन धीरे-धीरे यही पहचान उनके करियर के रास्ते में सबसे बड़ी रुकावट भी बन गई।

18 दिसंबर को क्यों कहा जाता है 'बर्थडेट-हेवी हॉलीवुड डे'!

IANS | December 17, 2025 8:01 PM

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड के कैलेंडर में कुछ तारीखें ऐसी होती हैं, जो किसी बड़ी मौत या त्रासदी की वजह से नहीं, बल्कि सितारों के जन्मदिन के कारण याद रखी जाती हैं। 18 दिसंबर ऐसी ही एक तारीख है, जिसे अनौपचारिक रूप से फिल्म मीडिया में “हॉलीवुड बर्थडेट डॉमिनेटेड डे” कहा जाता है। यह इसलिए खास है क्योंकि इस तारीख पर ऐसी शख्सियतों ने जन्म लिया, जिन्होंने हॉलीवुड की स्टार-संस्कृति, बॉक्स ऑफिस और पॉप कल्चर को दशकों तक प्रभावित किया।

बर्थडे स्पेशल : कॉमिक या सीरियस, हर किरदार में ऋचा चड्ढा दमदार, क्रिटिक्स भी करते हैं तारीफ

IANS | December 17, 2025 7:57 PM

मुंबई, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो हर तरह के किरदार निभाने की कला में माहिर होती हैं। ऋचा चड्ढा ऐसे ही बहुआयामी कलाकारों में शामिल हैं। उनके अभिनय की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे कॉमिक रोल हो या गंभीर, हर किरदार में पूरी तरह से घुलमिल जाती हैं। यही वजह है कि वह सिर्फ खूबसूरती के लिए नहीं, बल्कि अपनी प्रतिभा के लिए भी जानी जाती हैं।

सिंहावलोकन 2025 : इस साल इन सुपरहिट फिल्मों पर दर्शकों ने लुटाया प्यार, बॉक्स ऑफिस पर रही सुपरहिट

IANS | December 17, 2025 7:47 PM

मुंबई, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉक्स ऑफिस और फिल्म उद्योग के लिए साल 2025 बेहतरीन साबित हुआ है। साल की शुरुआत ही हिट फिल्मों से हुई और आखिरी पड़ाव भी हिट फिल्म 'धुरंधर' के नाम रहा।

वरुण धवन ने की दिलजीत दोसांझ की तारीफ, बोले- 'बॉर्डर 2' के लिए बहाया खून-पसीना

IANS | December 17, 2025 2:24 PM

मुंबई, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में वरुण ने अपने को-स्टार, पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की जमकर तारीफ की। वरुण ने बताया कि आने वाली फिल्म के लिए दिलजीत ने खूब मेहनत की है।

'तस्करी : द स्मगलर्स वेब' का टीजर रिलीज, इंटरनेशनल स्मगलिंग नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर निकले इमरान हाशमी

IANS | December 17, 2025 2:10 PM

मुंबई, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी अपनी नई वेब सीरीज 'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लौट रहे हैं। मेकर्स ने बुधवार को इस सीरीज का आखिरकार टीजर रिलीज कर दिया है, जिसने दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी है। सीरीज की कहानी, किरदार और सस्पेंस इस तरह से बुने गए हैं कि यह देखने में काफी रोमांचक लग रहा है।

बर्थडे स्पेशल: पिता सीएम, भाई नेता, मगर रितेश बने अभिनेता, आर्किटेक्ट बेटे को पिता से मिली थी खास सलाह

IANS | December 16, 2025 11:51 PM

मुंबई, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री के चहेते अभिनेता रितेश देशमुख का 17 दिसंबर को जन्मदिन है। राजनीतिक परिवार से आने वाले रितेश के पिता, दिवंगत विलासराव देशमुख, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे, जबकि उनके दोनों भाई, अमित देशमुख और धीरज देशमुख, नेता हैं। ऐसे में सबकी नजरें रितेश पर भी राजनीति की ओर थीं, लेकिन उन्होंने अभिनय का रास्ता चुना।