जब ‘नया दौर’ की कहानी पर महबूब खान ने जताई थी आपत्ति, बीआर चोपड़ा से बोले- मत बनाओ तांगे वाले की फिल्म, लूट जाओगे
मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के यादगार फिल्म निर्माताओं की बात करें तो वह लिस्ट बीआर चोपड़ा के बिना अधूरी होगी। चोपड़ा साहब ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दीं, लेकिन उनकी 1957 में रिलीज फिल्म 'नया दौर' से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा आज भी चर्चा में रहता है। यह वही फिल्म है, जिसकी कहानी शुरुआत में कई बड़े फिल्मकारों को पसंद नहीं आई थी, जिनमें मशहूर निर्देशक महबूब खान भी शामिल थे।