सहारनपुर में खाद्य पदार्थ के गोदाम में लगी भीषण आग, काबू पाने के लिए ऑपेरशन जारी
सहारनपुर, 26 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात को बेहट इलाके के रसूलपुर में स्थित खाद्यय पदार्थ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए 12 दमकल गाड़ियां लगाई गई। नौ घंटे से ज्यादा समय की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया है।