पीएम मोदी के स्वीडन दौरे से भारत और यूरोप के उद्योगों के बीच बढ़ेगा सहयोग: भारत के राजदूत अनुराग भूषण
गोथेनबर्ग, 17 मई (आईएएनएस)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों के दौरे पर हैं। नीदरलैंड के बाद वह स्वीडन पहुंचने वाले हैं। स्वीडन में पीएम मोदी के स्वागत के लिए जोर शोर से तैयारी चल रही है। इस बीच स्वीडन में भारत के राजदूत अनुराग भूषण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वीडन दौरा दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने, सहयोग बढ़ाने और लोगों के बीच जुड़ाव को गहरा करने के लिए बहुत जरूरी है।