जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा, विदेश मंत्रालय ने दिया चीन-पाकिस्तान को दोटूक जवाब

IANS | May 26, 2026 9:29 PM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ चीन के दौरे पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। पाकिस्तान और चीनी नेताओं के बीच हुए मुलाकात के बाद दोनों देशों ने संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें भारतीय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर का बेवजह जिक्र किया गया। भारत के विदेश मंत्रालय ने इसका जवाब दिया है।

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से की मुलाकात, बोले- खुशहाल हिंद-प्रशांत के लिए काम करते रहेंगे

IANS | May 26, 2026 8:01 PM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने बैठक के दौरान भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया एक मुक्त, खुला, सुरक्षित और खुशहाल हिंद-प्रशांत के लिए काम करते रहेंगे।

ताकत के जर‍िए यथास्थिति बदलने की कोशिशों के व‍िरोध में सहमत हुए क्‍वाड देश : तोशिमित्सु मोटेगी

IANS | May 26, 2026 2:43 PM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। क्वाड देशों ने ताकत या दबाव के जरिए एकतरफा तरीके से मौजूदा स्थिति बदलने की कोशिशों का कड़ा विरोध करने पर सहमति जताई है। यह बात क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी ने कही। उन्‍होंने कहा क‍ि क्वाड देश उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्वाड बैठक : ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने इंडो-पैसिफिक को मुक्त, शांतिपूर्ण और समृद्ध रखने पर द‍िया जोर

IANS | May 26, 2026 11:39 AM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने मंगलवार को कहा कि क्वाड देश चाहते हैं कि यह समूह 'मजबूत और असरदार' बने ताकि वे मिलकर काम करते रहें और अपनी गति बनाए रखें। साथ ही, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र 'मुक्त, खुला, शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध' होना चाहिए।

क्वाड अब सिर्फ बातचीत नहीं बल्कि कार्रवाई वाला मंच बन रहा : मार्को रुबियो

IANS | May 26, 2026 10:57 AM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मंगलवार को कहा कि क्वाड समूह अब सिर्फ बातचीत करने वाला मंच नहीं रह गया है बल्कि यह एक 'कार्रवाई-प्रधान' मंच बनता जा रहा है। यहां चारों देश मिलकर साझा मुद्दों पर चर्चा करते हैं और फिर उन पर कार्रवाई भी शुरू करते हैं।

क्वाड बैठक में भारत ने इंडो-पैसिफिक को खुला और स्थिर बनाए रखने पर दिया जोर

IANS | May 26, 2026 10:52 AM

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका, जो समुद्री लोकतंत्र, विविध समाज और बाजार आधारित अर्थव्यवस्थाएं हैं, उन सबकी जिम्मेदारी है कि वे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को आजाद और खुला बनाए रखें। उन्होंने कहा कि यह इलाका दुनिया के विकास और स्थिरता के लिए बहुत अहम है।

भारत और कनाडा के आर्थिक संबंधों में बड़ा बदलाव, मुक्त व्यापार समझौते पर मिशन मोड में बढ़ रहा काम

IANS | May 25, 2026 11:49 PM

ओटावा, 25 मई (आईएएनएस)। कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने कहा कि भारत और कनाडा एक डील पर काम कर रहे हैं, जिसमें भारत से अब तक का सबसे बड़ा बिजनेस डेलिगेशन आएगा।

ईरानी मंत्री ने विदेश सचिव मिस्री को किया फोन, क्षेत्रीय विकास और द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

IANS | May 25, 2026 9:15 PM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री को सोमवार को ईरान के राजनीतिक मामलों के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त रवांची ने फोन किया। बातचीत के दौरान रवांची ने क्षेत्र में चल रहे विकास पर चर्चा की और द्विपक्षीय सहयोग की भी समीक्षा की।

मार्को रूबियो ने पत्नी जेनेट के साथ किया ताजमहल का दीदार

IANS | May 25, 2026 2:59 PM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत दौरे के तीसरे दिन दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताज महल का दीदार करने पहुंचे। उनके साथ पत्नी जेनेट डी. रूबियो, अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट गैब्रियल और भारत स्थित अमेरिकी दूतावास के राजदूत सर्जियो गोर भी थे।

यूएस में रहने वाले भारतीयों ने अमेरिकी समाज में बहुत बड़ा योगदान दिया: एस जयशंकर

IANS | May 24, 2026 11:45 PM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो के भारत दौरे पर अमेरिकी दूतावास में राष्ट्रीय दिवस स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी शामिल हुए और संबोधन दिया। विदेश मंत्री ने सेरेमनी के दौरान कहा कि अमेरिका में रहने वाले भारतीय लोगों ने तकनीक, शैक्षणिक क्षेत्र, मेडिसिन, उद्यम और पब्लिक सर्विस में अमेरिकी समाज में बहुत बड़ा योगदान दिया है।