टैगोर की रचनाएं और 'लोकटक टी' समेत देसी रंग में रचे-बसे उपहार प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीडिश पीएम को किए भेंट

IANS | May 21, 2026 12:26 PM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा संपन्न कर स्वदेश लौट आए हैं। चार यूरोपीय देशों का दौरा किया इनमें से एक दुनिया का चौथा सबसे खुशहाल देश स्वीडन भी था। प्रधानमंत्री ने यहां शिष्टाचार के तौर पर भारत के अध्यात्म, साहित्य, संस्कृति और विशेषता को दर्शाते उपहार अपने समकक्ष पीएम उल्फ क्रिस्टर्सन और क्राउन प्रिंसेस को दिए।

पीएम मोदी ने एफएओ के डीजी को भारत के पारंपरिक अनाज की किस्मों के नमूने भेंट किए

IANS | May 21, 2026 11:51 AM

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात, इटली, नीदरलैंड, स्वीडन, और नॉर्वे की पांच देशों की यात्रा कर स्वदेश लौट आए है। पीएम मोदी ने अपनी पांच देशों की यात्रा के दौरान कई रणनीतिक और द्विपक्षीय मसलों पर वार्ता की। प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र के खाद्य व कृषि संगठन (एफएओ) के महानिदेशक क्यू डोंगयु को भारत के प्रसिद्ध चावल की विभिन्न किस्मों के नमूने भी भेंट किए।

इटली-भारत के संबंधों को अपग्रेड करते हुए हम स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की घोषणा करते हैं: पीएम मोदी

IANS | May 20, 2026 5:27 PM

रोम, 20 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने द्विपक्षीय बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पीएम मोदी ने रणनीतिक रिश्तों को और विस्तार देने का ऐलान किया तो प्रगाढ़ संबंधों की अहम वजह साझी धरोहर को भी बताया।

भारत-इटली संबंध निर्णायक चरण में, गति पहले से तेज: पीएम मोदी, मेलोनी

IANS | May 20, 2026 4:12 PM

रोम, 20 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी इतालवी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी ने बुधवार को कहा कि भारत और इटली अपनी गहरी रणनीतिक साझेदारी और सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत कर वैश्विक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकते हैं।

पीएम मोदी को भेंट की गई 'होली वाराणसी' पेंटिंग, चित्रकार जॉनपाउलो बोले, 'ये भारत और इतालवी विजन को दर्शाता सेतु'

IANS | May 20, 2026 11:49 AM

रोम, 20 मई (आईएएनएस)। वाराणसी के घाटों की एक जीवंत पेंटिंग भारत और इटली के बीच सांस्कृतिक मित्रता का प्रतीक बन गई, जब प्रसिद्ध इतालवी कलाकार जॉनपाउलो तोहमासईटीटी ने रोम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उसे भेंट किया।

'आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!' रोम में पीएम मेलोनी ने क‍िया प्रधानमंत्री मोदी का स्‍वागत, भारतीय समुदाय में उत्साह

IANS | May 20, 2026 7:47 AM

रोम, 20 मई (आईएएनएस)। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मंगलवार रात रोम पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में इटली पहुंचे हैं।

दो दिवसीय चीन के राजकीय दौरे पर बीजिंग पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

IANS | May 19, 2026 11:45 PM

बीजिंग, 19 मई (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन के राजकीय दौरे पर मंगलवार की रात बीजिंग पहुंचे। राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर रूसी प्रेसिडेंट 19-20 मई को बीजिंग के दौरे पर रहेंगे।

पीएम मोदी के ‘संबंध’ शब्द पर आइसलैंड की प्रधानमंत्री बोलीं-आज दुनिया को इसकी अधिक जरूरत

IANS | May 19, 2026 11:26 PM

ओस्लो, 19 मई (आईएएनएस)। आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्ट्रुन फ्रॉस्टाडॉटिर ने मंगलवार को भारत और आइसलैंड के बीच अनोखे भाषा संबंध को रेखांकित किया। इस दौरान उन्होंने 'संबंध' शब्द के प्रति अपनी विशेष पसंद व्यक्त की। यह वही शब्द है जिसका उपयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओस्लो में आयोजित तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के दौरान नॉर्डिक नेताओं के साथ बातचीत में व्यापक रूप से किया।

पीएम मोदी ने डेनमार्क के पेंशन फंड्स को भारत में निवेश बढ़ाने का दिया निमंत्रण

IANS | May 19, 2026 8:40 PM

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ओस्लो में डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने डेनमार्क के पेंशन फंड्स को भारत में अपने निवेश बढ़ाने का निमंत्रण दिया।

व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी

IANS | May 19, 2026 7:18 PM

ओस्लो, 19 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओस्लो में तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में शामिल हुए। समिट में सस्टेनेबिलिटी, इनोवेशन, क्लीन एनर्जी, नई टेक्नोलॉजी और शांतिपूर्ण और खुशहाल भविष्य के लिए सहयोग को मजबूत पर जोर दिया गया। इसके बाद पीएम मोदी ने नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ संयुक्त प्रेस मीट को संबोधित किया।