डोनाल्ड ट्रंप कह सकते हैं अब दोनों पक्ष संघर्ष यहीं रोकें: पूर्व राजनयिक

IANS | June 8, 2026 2:21 PM

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। सीजफायर का ठीक दो महीना पूरा होते-होते इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष शुरू हो गया। लेबनान पर हिज्बुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई को मुख्य कारण बताते हुए तेहरान ने हमला बोला, तो इजरायली सेना ने भी ताबड़तोड़ हवाई हमले शुरू कर दिए। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप का बयान भी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने जवाबी हमला न करने की सलाह तेल अवीव को दी। बदले हालात के बीच आगे क्या हो सकता है, ट्रंप का फैसला क्या होगा? आईएएनएस के कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब पूर्व राजनयिक केपी फैबियन ने दिए।

एस जयशंकर से मिले सुगिओनो, भारत-इंडोनेशिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा

IANS | June 7, 2026 4:32 PM

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। भारत और इंडोनेशिया ने अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। रविवार को नई दिल्ली में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगिओनो ने 8वीं भारत–इंडोनेशिया संयुक्त आयोग बैठक की सह-अध्यक्षता की।

नेपाल के विदेश मंत्री खनल ने एनएसए डोभाल से की मुलाकात, ऊर्जा और पर्यटन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

IANS | June 6, 2026 8:05 PM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनल तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हुए हैं। इस मौके पर विदेश मंत्री खनल ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने कनेक्टिविटी, ऊर्जा और पर्यटन जैसे क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। वहीं, खनल भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी मुलाकात करने वाले हैं।

क्रूड ऑयल में भविष्य की संभावनाओं को एक्सप्लोर करने के लिए भारतीय टीम जाएगी वेनेजुएला: हरदीप सिंह पुरी

IANS | June 4, 2026 11:57 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। भारत के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने तेल और ऊर्जा क्षेत्रों को लेकर बातचीत की।

ग्लोबल साउथ के लिए वेनेजुएला के साथ भारत का करीबी सहयोग बहुत जरूरी है : पीएम मोदी

IANS | June 4, 2026 7:37 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात की। पीएम मोदी ने कहा कि लैटिन अमेरिका में एक अहम पार्टनर के तौर पर, वेनेजुएला के साथ हमारा करीबी सहयोग ग्लोबल साउथ के लिए बहुत जरूरी है।

पीएम मोदी और रोड्रिगेज के बीच अहम बैठक में आर्थिक और तकनीकी साझेदारी पर हुई व्यापक बात : विदेश मंत्रालय

IANS | June 4, 2026 2:26 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। पांच दिवसीय दौरे पर भारत आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विस्तृत और व्यापक बातचीत की। दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

मेटे फ्रेडरिक्सन तीसरी बार बनीं डेनमार्क की पीएम, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

IANS | June 3, 2026 5:49 PM

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। मेटे फ्रेडरिक्सन लगातार तीसरी बार डेनमार्क की पीएम बनी हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है और उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच मजबूत और दीर्घकालिक संबंध और घनिष्ठ होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी अध्यक्ष रबि लामिछाने से की मुलाकात

IANS | June 3, 2026 2:11 PM

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। भारत और नेपाल के बीच पारंपरिक मित्रता और सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी) के अध्यक्ष रबि लामिछाने से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने साझा समृद्धि, विकास और क्षेत्रीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज 3 जून को पांच दिवसीय दौरे पर आएंगी भारत

IANS | June 2, 2026 8:32 PM

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज 3 से 7 जून तक भारत आएंगी। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर आपसी संबंधों पर बात करेंगी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बालेंद्र शाह के दावे पर भारत की दो टूक, सीमा मामलों में तीसरे पक्ष की गुंजाइश नहीं

IANS | June 2, 2026 7:55 PM

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। भारत ने मंगलवार को नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की सीमा संबंधी टिप्पणियों पर कड़ा जवाब दिया और स्पष्ट किया कि भारत और नेपाल के बीच के मुद्दों में किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं है। भारत ने जोर देकर कहा कि दोनों देशों के बीच सीमा से जुड़े सभी मामलों का समाधान द्विपक्षीय संवाद और स्थापित तंत्रों के माध्यम से किया जाएगा।