अमेरिकी सिख मेयर को मिली परिवार सहित जान से मारने की धमकी: रिपोर्ट
न्यूयॉर्क, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी प्रांत न्यू जर्सी के एक शहर के सिख मेयर ने कहा है कि उन्हें ईमेल के माध्यम से कई धमकियां मिली हैं जिनमें इस्तीफा न देने पर परिवार के साथ जान से मारने की बात कही गई है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।