लेेखिका ऐन कूल्टर पर निक्की हेली व रामास्वामी पर नस्लवादी टिप्पणी का आरोप
न्यूयॉर्क, 25 अगस्त (आईएएनएस)। रूढ़िवादी विद्वान व लेखिका ऐन कूल्टर को भारतीय-अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों निक्की हेली और विवेक रामास्वामी पर नस्लवादी टिप्पणी करने का आरोप गया है। उन्होंने रिपब्लिकन प्राथमिक बहस के दौरान उनकेे बीच हुए टकराव को "हिंदू व्यवसाय" बताया ।