अमेरिका में अंशुल कुंचा की हत्या मामले में बहन ने विदेश मंत्रालय से लगाई गुहार, शव जल्द से जल्द भारत लाने की अपील की

IANS | June 7, 2026 9:34 PM

हैदराबाद, 7 जून (आईएएनएस)। अमेरिका में तेलंगाना के युवक अंशुल कुंचा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अंशुल कुंचा की बहन तन्वी ने मीडिया से बातचीत के दौरान भारत के विदेश मंत्रालय से अपील की है कि उनके भाई का शव जल्द से जल्द भारत लाया जाए और परिवार को सौंप दिया जाए।

राजदूत विक्रम दोराईस्वामी ने चीन में दूतावास का कराया टूर, भारतीय समुदाय के लोगों को किया आमंत्रित

IANS | May 30, 2026 8:06 PM

बीजिंग, 30 मई (आईएएनएस)। 1992 बैच के आईएफएस अधिकारी विक्रम दोराईस्वामी को इस साल मार्च में चीन में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया। उन्होंने मई की शुरुआत में बीजिंग में अपने पद की जिम्मेदारी संभाली। राजदूत ने चीन में स्थित भारतीय दूतावास का टूर कराया है।

भारतीयों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियों पर बोले मार्को रुबियो, अमेरिका में भी हैं बेवकूफ लोग

IANS | May 24, 2026 5:24 PM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो 4 दिवसीय भारत यात्रा का रविवार को दूसरा दिन है। विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में रुबियो ने भारतीयों के खिलाफ की जाने वाली नस्लीय टिप्पणियों को बेवकूफ लोगों की हरकत बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका एक स्वागत करने वाला देश है।

कश्मीर: विरासत की तलाश में, यादों से वतन वापस लौटने का सफर

IANS | May 18, 2026 8:08 AM

वाशिंगटन, 18 मई (आईएएनएस)। 36 साल तक शीरिन रैना के लिए कश्मीर सिर्फ टुकड़ों में बसी यादों जैसा था। न्यू जर्सी में खाने की मेज पर सुनी गई कहानियां, पुरानी पड़ चुकी तस्वीरें, मंदिरों के नाम और माता-पिता की वे यादें, जो एक रात अचानक कश्मीर छोड़कर चले गए थे और फिर कभी वास्तव में लौट नहीं पाए।

स्वीडन में गूंज रहे बापू के शाश्वत विचार, जो हमें बेहतर दुनिया बनाने के लिए प्रेरित करते हैं : पीएम मोदी

IANS | May 17, 2026 9:01 PM

गुटेनबर्ग (स्वीडन), 17 मई (आईएएनएस)। स्वीडन के गुटेनबर्ग में भारतीय समुदाय ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह के दौरान स्वीडिश ओपेरा गायिका शार्लोटा हुल्ड्ट ने स्वागत के दौरान गीत 'वैष्णव जन तो' गाया। इस पर पीएम मोदी ने खुशी जाह‍िर करते हुए कहा क‍ि बापू के शाश्वत विचार स्वीडन में आज भी गूंज रहे हैं। महात्मा गांधी के विचार हम सभी को एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

हेग में पीएम मोदी से मिलकर प्रवासी भारतीय हुए प्रसन्न, बोले- हमारे लिए ये गर्व के क्षण

IANS | May 16, 2026 6:51 PM

हेग, 16 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को द हेग में अपने बीच पाकर प्रवासी भारतीय गदगद हो गए। भारत के उत्तर से लेकर दक्षिण प्रांत और पूर्व से पश्चिम राज्य को एक सूत्र में बांधते भारतवंशी पहुंचे। सभी ने एक सुर में कहा कि उनके लिए ये अभूतपूर्व क्षण रहे। भारत के कश्मीर, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों के लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे। कुछ ने आईएएनएस से अपनी भावनाएं साझा कीं।

नीदरलैंड में पीएम मोदी ने '16 मई' को लेकर कहा कुछ ऐसा कि लोग रह गए दंग! तालियों से गूंज उठा हॉल

IANS | May 16, 2026 2:51 PM

हेग, 16 मई (आईएएनएस)। द हेग में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्षण भर का टास्क दिया। वह अचानक खामोश हो गए और कुछ सेकंड बाद बोले, "सोचें कि क्या हुआ था 16 मई को।" इसके बाद पीएम मोदी ने उस उपलब्धि का जिक्र किया, जिसके बाद पूरा हॉल तालियों और 'मोदी-मोदी' के नारों से गूंज उठा।

नीदरलैंड में पीएम मोदी: प्रवासी भारतीयों से बोले 'आपकी कहानी आस्था और संघर्षों के बीच प्रगति की कहानी'

IANS | May 16, 2026 2:26 PM

हेग, 16 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीदरलैंड की यात्रा पर हैं। उन्होंने 'द हेग' में भारतीय समुदाय की ओर से अपने सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनकी देन का उल्लेख किया।

सीएम हिमंता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए अमेरिकी राजदूत गोर, बोले- यह मेरे लिए सम्मान की बात है

IANS | May 12, 2026 2:04 PM

दिसपुर, 12 मई (आईएएनएस)। हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार शपथ ली है। इस मौके पर देश की बड़ी राजनीतिक हस्तियां शामिल हुई। वहीं भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियों गोर भी सीएम हिमंता के शपथ ग्रहण समारोह में आए।

शेख हसीना ने सुवेंदु अधिकारी को दी बधाई, बोलीं-भारत-बांग्लादेश की दोस्ती में पश्चिम बंगाल की खास जगह है

IANS | May 9, 2026 5:09 PM

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल चुनाव में शनिवार को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने बतौर मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण किया। इस मौके पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश अवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और भारत के बीच सच्ची दोस्ती के इतिहास में पश्चिम बंगाल की एक खास जगह है।