'भारत-इजरायल एफटीए साबित हो सकता है गेमचेंजर', इजरायली दूतावास ने फ्रेंडशिप डे की दी बधाई
नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रेंडशिप डे के मौके पर भारत में इजरायली दूतावास ने दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध की बधाई दी। भारत और इजरायल के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बातचीत में तेजी आ रही है। ऐसे में भारत में इजरायली राजदूत रूवेन अजार ने दोनों देशों के संबंध को रणनीति से आगे का बताया और कहा कि एफटीए दोनों देशों की अर्थव्यवस्था के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।