अरब सागर में समुद्री अपहरण के खिलाफ नौसेना की त्वरित कार्रवाई
नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। अरब सागर में समुद्री अपराध की घटना रोकने के लिए भारतीय नौसेना द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है। समुद्री अपराध रोकने के मिशन के तहत माल्टा ध्वज वाले पोत एमवी रुएन के अपहरण पर अपनी नौसेना ने यह त्वरित प्रतिक्रिया दी।